पत्रकारिता में लेखन शैली बताती पुस्तक
'पत्रकारिता हेतु लेखन' यह पुस्तक डॉ. निशांत सिंह द्वारा लिखी गयी है। इस पुस्तक में लेखक ने विभिन्न विधाओं के सभी अवयव जैसे कलात्मक, रचनशीलता, कल्पनाशीलता आदि पर चर्चा की गई है। पुस्तक में कुल 8 अध्याय है । अध्याय 1 'किसे कहते समाचार' में समाचार की पैभाषा, अर्थ ,समाचार के प्रकार आदि पर आधारित है। अध्याय 2 में 'रिपोर्टिंग कैसे करते हैं' में रिपोर्टिंग,,रिपोर्टिंग के कर्त्तव्य एवं उत्तरदायित्व, रिपोर्टर के प्रकार जैसे मुद्दे पर बात की गयीं। अध्याय 3 तीन में 'साक्षात्कार बारीकियां' में साक्षात्कार का अर्थ, कैसे लिया जाता है, साक्षात्कर्ता के गुण, साक्षात्कार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत बात हुई है। अध्याय 4 'रेडियो बनाम पत्रकारिता' में पत्रकारिता समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल और रेडियो पत्रकारिता में अंतरसंबंध को बताया गया है। इसमें रेडियो के विविध रूप,समाचार,विशेषता को बताता है। अध्याय 5 में 'फीचर लेखन' में फीचर परिभाषा, फीचर के प्रकार ,फीचर की संरचना आदि पर बात हुई ।अध्याय 7 में 'खोजी पत्रकारिता' यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बढ़ रहे प्रचलन का श्रेय 'तहलका' पोर्टल को दिया गया ऐसा बताया जा रहा है इस अध्याय में । खोजी पत्रकारिता का इतिहास,गुण,दायित्व,आदि जैसे मद्दे पर है। सबसे आखरी अध्याय ' व्यंग्य लेखन' में व्यंग्य कैसे किया जाए, व्यंग्य का महत्व वर्तमान समय में, आदि पर बताया गया है। यह पूर्ण पुस्तक विविध पत्रकारिता में लेखन शैली पर बात करता है। यह पुस्तक 300 रुपये की है। 200 पृष्ठों की यह पुस्तक अर्चना पब्लिकेशन से छपी है।

No comments:
Post a Comment