Tuesday, 30 July 2019

वेब पत्रकारिता- माथुर श्याम

वेब पत्रकारिता की दुनिया को उजागर करती यह पुस्तक
पुस्तक समीक्षा
इंटरनेट के इस दुनिया में पत्रकारिता ने अपने आपको नए रूप में प्रस्तूत किया है। इसी को आधार बनाके श्याम माथुर ने एक पुस्तक लिखी "वेब पत्रकारिता" के नाम से । मीडिया को तेजी से बदलती दुनिया में वेब पत्रकारिता द्वारा सभी जानकारी एक ही जगह मिल रही है । इस पर आधारित यह पुस्तक हमे इंटरनेट और मीडिया का संबंध  बता रही है । इस पुस्तक में 11 अध्याय हैं।   पहला अध्याय साइबर स्पेस  में इंटरनेट का इतिहास  और उसके विकास के बारे में बताया गया है। वर्ल्ड वाइड वेब  के निर्माण के  और वह किसे विकसित हुआ इस पर आधारित है, यह अध्याय । इस  में बिल गेट्स के योदन को भी बताया  गया है ।  अध्याय चार और में इंटरनेट की दुनिया में समाचार लेखन  और लेखन  में उपयोग होने वाले उपकारण को विस्तार दिया है।  अध्याय पाँच में वेब में संपादन और संचार डिज़ाइन निर्माण करने की प्रक्रिया बताई गई है । ब्लॉग के सामान्य जानकारी और ब्लॉग के प्रकार  बताये गए है अध्याय छे में। अध्याय आठ में साइबर अपराध  के नाम से है । जिसमे इंटरनेट पर अपराध का इतिहास और  कांफिकर, साइबर सुरक्षा, सुरक्षित ई- मेल भेजने वाले सॉफ्टवेयर आदि के बारे में बताया गया है। हिंदी को इंटरनेट जगत में स्थान  दिया गया जिससे हिंदी का विस्तार हुआ । इंटरनेट में नए शब्दों की पूर्ण रूप से समझाया है। इसमें इंटरनेट से जुड़े नए शब्दों को व्याख्या सहित बताया है । इसमें  प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर वायरस, हैकर, एचटीएमएल आदि जैसे शब्दों को बताया है यह पुस्तक  128 पृष्ठों का है, पुस्तक  राजस्थान के प्रसिद्ध हिंदी ग्रंथ अकादमी , जयपुर से 2010 में छपी है । यह पुस्तक पूरी इंटरनेट की दुनिया की पूरी जानकारी दी है । इसमें लेखक ने भाषा बहुत सरल सी इस्तेमाल किया है । वेब की दुनिया को समझने के लिए यह  सरल पुस्तक। 

No comments:

Post a Comment

वर्धा रेलवे स्टेशन की नई इमारत

नई इमारत यह वर्धा शहर के रेलवे स्टेशन की नई इमारत है। इसे बनने में 2 साल का समय लगा है। इस इमारत में 8 काउंटर हैं जिसमे 4 आरक्षित काउंट...