पुस्तक समीक्षा
पत्रकारिता की विभिन्न विधाएं यह पुस्तक केवल जे कुमार द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं को नए सिरे से, नए रूप में, आधुनिकता के अनुरूप परिभाषित करने का प्रयास लेख़क द्वारा किया गया है। यह पुस्तक लेखक ने कुलदीप और मीनाक्षी को समर्पित किया है। इस पुस्तक में कुल 8 अध्याय हैं। समाचार, रिपोर्टिंग, साक्षात्कार, रेडियो पत्रकारिता जैसे मुद्दों पर आधारित है। सबसे पहले अध्याय में समाचार की अवधारणा दी है। समाचार की बात कर रहे है तो रिपोर्टिंग इस पर दूसरा अध्याय आधारित है। रिपोर्टर के गुण, विशेषताएं, कार्य आदि जैसे विषयों पर इस अध्याय पर बात की गई है। रेडियो पत्रकारिता पर भी चौथा अध्याय पूर्ण रूप से समर्पित है, इसमें संवाद लेखन, समाचार की विशेषताओं से लेकर उसे उसके तत्त्व बताया गया है। अध्याय छह में फ़ोटो पायरकरित से जुड़ी जानकारी दी गई है। फ़ोटो पत्रकारिता के छोटे से छोटे पहलू को बताया गया है। खीजी पत्रकारिता को भी इस पुस्तक में एक अध्याय के रूप में शामिल किया है, इसमें संवादाता और संवाद लेखन जैसी बातों को भी बताया गया है। इस पुस्तक में एक अध्याय ऐसा भी जिसमें व्यंग कैसे लिखते हैं यह बताया गया है। 194 पृष्ठों की यह पुस्तक पत्रकारिता के हर विधयों को छू रहा है । इसकी लेखन शैली बहुत अच्छी है। शब्द कठिन नही है आम आदमी इससे समझ सकता है। 2006 में राधाकृष्ण पब्लिकेशन, नई दिल्ली से छपी पुस्तक की किमत 350 रुपये है।

No comments:
Post a Comment